ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

शर्मनाक घटना: अलीगढ़ में भुखमरी, कुपोषण और बुखार की शिकार विधवा और उसके पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 17, 2021

अलीगढ़, 17 जून 2021 उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे समाज शर्मसार हो सकता है। एक स्थानीय अस्पताल में 1 विधवा स्त्री और उसके 5 बच्चों को भर्ती किया गया है जो भुखमरी, कुपोषण और बुखार के कारण मरणासन्न अवस्था तक पहुंच गए थे। इन सभी को अस्पताल में तब भर्ती कराया गया जब इनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। 

 

समाज को शर्मनाक कर देने वाली यह घटना अलीगढ़ के नागला मंदिर क्षेत्र में घटी। इस घटना में विधवा और पांचों बच्चे 15 दिनों तक भूख से तड़पते रहे मगर कोई हेल्प के लिए आगे नहीं आया। इस घटना के पीछे के कारणों में कोविड19 के कारण लगा लॉकडाउन भी कुछ हद तक जिम्मेदार है, मगर साथ ही स्थानीय दुकानदार और लोगों को भी इस शर्मनाक घटना की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं किया जा सकता। 

 

ज्ञात हो कि सभी पीड़ित स्वास्थ्य लाभ लेकर थोड़े ठीक हो रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हुए पीड़ित विधवा स्त्री ने बताया कि हम बुखार से पीड़ित थे और पिछले 15 दिनों से हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं था। हमारे पास राशन कार्ड नहीं था और स्थानीय दुकानदारों ने भी पैसे न होने के कारण हमे राशन देने से मना कर दिया था। 

 

इस बारे में बात करते हुए मलखान सिंह जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर किशन ने बताया कि वे सभी बुखार और भूख से पीड़ित थे। कोविड19 लॉकडाउन के बीच उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल हम उन्हें उच्च प्रोटीन आहार प्रदान कर रहे हैं, जिससे स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। 

 

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में बोलते हुए मलखान सिंह जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हम प्रधान सचिव और कोटेदार (राशन उपलब्ध नहीं कराने के लिए) के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव कर रहे हैं। प्रशासन ने फिलहाल उन्हें 5000 रुपए की सहायता प्रदान की है और उन्हें राशन कार्ड के लिए नामांकित किया है और अधिकारियों को श्रम और ग्राम विकास की कई योजनाओं में परिवार का नामांकन करके उनकी मदद करने के लिए कहा है। उम्मीद है कि पीड़ितों को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.