ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कर्नाटक काँग्रेस में उठापटक के बीच सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे, करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 20, 2021

नई दिल्ली, 20 जुलाई 2021  पंजाब में काँग्रेस पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच चल रहा उठापटक अभी शांत भी नहीं हुआ था कि देश के एक अन्य राज्य में काँग्रेस पार्टी में आंतरिक संघर्ष प्रारंभ हो गया है। अभी जिस राज्य में कॉंग्रेस पार्टी के अंदर उठापटक प्रारंभ हुआ है, उसका नाम है कर्नाटक। ज्ञात हो कि पंजाब में साल 2022 में और कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। 


दिल्ली में अपनी दावेदारी पेश करने की नियत से आए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “मैं दिल्ली में हूं क्योंकि राहुल गांधी आज 4 बजे मुझसे मिलना चाहते थे। मैं उससे मिल रहा हूं। यही केसी वेणुगोपाल ने मुझे बताया। मुझे नहीं पता कि वह किस विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं। सिद्धारमैया ने आगे कहा कि दिल्ली में मैंने सोनिया गांधी से भी मिलने का समय मांगा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अगर वह समय देती हैं, तो मैं उनसे मिलूंगा। 


सूत्रों के अनुसार कर्नाटक कॉंग्रेस में मचे उठापटक के मद्देनजर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और शीर्ष कॉंग्रेसी नेता सिद्धारमैया दिल्ली में अपनी दावेदारी को लेकर पहुंच चुके हैं और एक अन्य काँग्रेसी नेता डीके शिवकुमार भी जल्द ही दिल्ली पहुंचने वाले हैं। 


ज्ञात हो कि कर्नाटक में साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये दोनों नेता (डीके शिवकुमार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया) राज्य में काँग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए अपने आप को आगे करना चाह रहे हैं। इसलिए राज्य काँग्रेस के दोनों नेता अपनी-अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रहे हैं। ज्ञात हो कि वर्तमान में राज्य में भाजपा के बीएस यदुरप्पा का शासन है। 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.