ताजा खबर
World Laughter Day 2024: आखिर कैसे हुई थी वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाने की शुरुआत और क्यों हंसना है आपके लि...   ||    मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||   

जंतर मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के लिए अश्विनी उपाध्याय सहित छह लोगों की हुई औपचारिक गिरफ़्तारी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 10, 2021

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2021 दिल्ली पुलिस ने आज जानकारी दी है है कि कल रविवार को जंतर मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में पकड़े गए सभी छह लोगों को आज औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात हो कि दिल्ली पुलिस ने इन छह लोगों को शक के आधार पर पकड़ा था। 

दिल्ली पुलिस पकड़े गए छह लोगों के नाम अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह और दीपक है। इनमें से अश्विनी उपाध्याय को प्रमुख साजिशकर्ता माना जा रहा है। पुलिस ने इन छह लोगों से लंबी पूछताछ और जांच की है। उसके बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय को भाजपा से जुड़ा हुआ नेता बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस को कुछ और लोगों की भी तलाश है। 

इस बारे में बात करते हुए नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने कहा, “8 अगस्त को हमने कुछ लोगों के खिलाफ एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी। छह लोग- अश्वनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक गिरफ्तार। एक वीडियो भी आया सामने, हम उसकी जांच कर रहे हैं।”

सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश करने वाले इस केस की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस के एक अधिकारियों ने कहा कि जंतर-मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में अश्विनी उपाध्याय समेत पांच लोगों की जांच हो रही है। दिल्ली पुलिस कानून के मुताबिक मामले को संभाल रही है और किसी भी तरह की सांप्रदायिक विद्वेष को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.