ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं, उनका पर्दाफाश होना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 19, 2021

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 19 अगस्त  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को  तालिबान का समर्थन करने वालो पर तीखा वार किया,उन्होंने कहा कि जो लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं उन्हें वहां की औरतों और बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। माफियाओं की संपत्ति जब्त ही नहीं की है ध्वस्त भी की है। अब इन संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा।

राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता हो रही है? लेकिन कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। ये सब  चेहरे उजागर होने चाहिए।मुख्यमंत्री की टिप्पणी समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर रहमान बरक और दो अन्य पर तालिबान के अधिग्रहण समर्थन पर आई है।बरक ने इससे पहले मंगलवार को अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन का समर्थन किया था और कहा था कि तालिबान अपने देश की आजादी के लिए लड़ रहा है और अफगान लोग उसके नेतृत्व में आजादी चाहते हैं।समाजवादी पार्टी के सांसद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 ए (देशद्रोह), 153 ए (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के आरोपों में शामिल हैं।हालांकि, बरक ने बाद में ऐसा कोई बयान देने से इनकार किया।

गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। माफियाओं की संपत्ति जब्त ही नहीं की है ध्वस्त भी की है। अब इन संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रज, काशी व अयोध्या क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पहले भगवान राम, कृष्ण और महादेव का नाम लेना सांप्रदायिक माना जाता था पर अब खुद को रामभक्त साबित करने की होड़ लगी हुई है। यह हमारी जीत है। पहले भी कुंभ का भव्य आयोजन हो सकता था पर सरकारें डरती थीं कि कुंभ के लिए कुछ कर देंगे तो टोपी लगाकर मुबारकबाद नहीं दे पाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने 1000 योग्य युवाओं को लैपटॉप व टैब देने के साथ ही तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भत्ता देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर को एक जुलाई से 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। वहीं, अधिवक्ताओं के लिए सामाजिक सुरक्षा के तहत पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि यूपी सरकार का बजट पिछले पांच साल में दोगुना हो गया है। 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में ढाई लाख का बजट ऊंट के मुंह में जीरा साबित होता था। यही कारण था कि प्रदेश अर्थव्यवस्था में पिछड़ा हुआ था लेकिन अब यूपी निवेश के लिए सबसे अच्छे प्रदेशों में शामिल है।

प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में 2 करोड़ 94 लाख लोगों को विद्युत कनेक्शन दिया गया और 3 करोड़ 94 लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। ये सब बिना किसी की जाति व धर्म देखकर किया गया है। हम विकास में किसी से भेदभाव नहीं करते।

उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना के दौरान सबसे अच्छा कार्य किया है। प्रदेश में कोरोना की मृत्युदर सबसे कम व रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। कोरोना काल में प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाया गया है। योगी ने बताया कि गरीबों को राशन देने के लिए 15 से 25 किलो वाले बैग उपलब्ध करवाए गए हैं। उनकी कीमत 45 से 48 रुपये है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा प्रदेश में सर्वाधिक बेरोजगारी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े चार लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं। अकेले शिक्षा विभाग में माध्यमिक, उच्च व तकनीकी शिक्षा में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.