ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

ICC के प्रेसिडेंट बन सकते है सौरव गांगुली, BCCI के अध्यक्ष होंगे जय शाह

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 15, 2022

मुंबई,15 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह जल्द ही अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। गांगुली नवंबर तक ICC अध्यक्ष बन सकते हैं। तो वहीं, जय शाह BCCI के अध्यक्ष होंगे। BCCI के सूत्रों ने एनडीटीवी स्पोर्ट्स को जानकारी दी कि बीसीसीआई के शीर्ष पद के अधिकारी गांगुली का समर्थन कर रहे हैं। अगर गांगुली ICC का वोट हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह बीसीसीआई की सीट खाली कर देंगे। इसके बाद बीसीसीआई के मौजूदा सचिव जय शाह के अध्यक्ष और अरुण धूमल के सचिव बनने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को BCCI के कूलिंग ऑफ पीरियड में बदलाव को मंजूरी दी थी। इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा फायदा मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को मिला है। वर्तमान समय में BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली, जय शाह समेत पांच पदाधिकारियों ने बोर्ड और स्टेट बॉडी में 6 साल पूरे कर लिए हैं।

आपको बता दे ICC के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेगर बार्कले का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। अगर वह दूसरे 2 साल के कार्यकाल की मांग के बिना अपना पद छोड़ देते हैं, तो ICC को नया चेयरमैन मिलेगा। हालांकि बर्मिंघम में आईसीसी सालाना कॉन्फ्रेंस के बाद बार्कले ने कहा था, 'हां, मेरा कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। इसलिए मैं 2 और साल के कार्यकाल के लिए योग्य हूं और अगर सदस्य चाहें तो मैं फिर से चुनाव के लिए उपलब्ध हूं।'


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.