ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

तमिलनाडु में थाईपुसम त्योहार पर मुफ्त साड़ियों के टोकन पाने के लिए मची भगदड़, 4 महिलाओं की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 4, 2023

मुंबई, 4 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के तिरुपत्तूर के वानियामबाडी में शनिवार को भगदड़ में चार महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यहां थाईपुसम त्योहार के मौके पर एक व्यक्ति मुफ्त साड़ियां और वेश्टि (सफेद धोती) के टोकन बांट रहा था। टोकन लेने बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हो गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। जिसके बाद CM एमके स्टालिन ने भगदड़ में मारी गई महिलाओं के परिवारों को 2 2 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। तो वहीं, एसपी ने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

आपको बता दे, तमिल समुदाय थाईपुसम मनाता है। यह भगवान मुरुगन की जयंती होती है। भगवान मुरुगन भगवान शिव और देवी पार्वती के छोटे पुत्र कार्तिकेय हैं। माना जाता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान मुरुगन को ताराकासुर नामक राक्षस और उसकी सेना को मारने का आदेश दिया था। जिसके बाद भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया। इसी की खुशी में थाईपुसम त्योहार मनाया जाता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.