ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021: स्टालिन आगे, बाकी सब पीछे

Photo Source :

Posted On:Monday, May 3, 2021

नई दिल्ली/चेन्नई, 03 मई । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना का काम देर रात जारी है। निर्वाचन आयोग ने 234 में अब तक 187 सीटों के परिणाम घोषित किए हैं। इनमें द्रमुक 105 सीटों पर जीत प्राप्त कर चुकी है और 27 पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि अन्नाद्रमुक को 54 सीटों पर जीत मिली है और 13 सीटों पर वह आगे है।

इस तरह तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में जीत पर स्टालिन को बधाई है। प्रधानमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि 'तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई। हम राष्ट्र की प्रगति में मिलकर काम करेंगे। क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेंगे और साथ मिलकर कोविड-19 महामारी को हराएंगे।' इन दौरान प्रधानमंत्री ने राजग के पक्ष में वोट करने के लिए तमिलनाडु की जनता का भी आभार जताया।

यहां भारतीय जनता पार्टी को तीन सीटें मिली हैं और पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस पार्टी 13 सीटें अपने नाम कर चुकी है और पांच सीटों पर आगे चल रही है।
तमिलनाडु में कई पार्टियां चुनाव मैदान में थी। लेकिन सीधा मुकाबला द्रमुक के एमके स्टालिन और अन्नाद्रमुक के ई. पलानिस्वामी के बीच था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.