ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

देश में कोविड के ऐक्टिव केस घटकर 11 लाख के करीब पहुंचा

Photo Source :

Posted On:Friday, June 11, 2021

नई दिल्ली, 11 जून 2021 भारत में सरकारों के प्रयास और लोगों की सावधानी का प्रभाव अब कोरोना महामारी पर दिखने लगा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आज के आंकड़ों को देख कर तो ऐसा ही लगता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के एक्टिव केसेस की संख्या घटकर 11 लाख के करीब पहुंच गई है, जो कि कुल कोरोना केसेस का मात्र 3.83 प्रतिशत है। 

 

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी ताज़ा अपडेट के अनुसार देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले घटते-घटते 11,21,671 पर पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना के कुल केसेस की बात करें तो यह 2,92,74,823 पर पहुंच गया है, जिसमें पिछले 24 घंटों में कोविड-19 पॉजटिव पाए गए 91,702 लोग शामिल हैं। बता दें कि इसी समय सीमा के भीतर 1,34,580 लोग डिस्चार्ज होकर घर गए हैं।

 

मगर कोरोना के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा विगत कुछ दिनों में फिर से बढ़ा है। इसके पीछे कारण बिहार राज्य सरकार के द्वारा कोरोना मृतकों के आंकड़ों को दुरुस्त करना है। भारत में विगत 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,403 दर्ज की गई है, जो पिछले हफ्ते तक दो हजार के आसपास तक पहुचने लगा था। पिछले 24 घंटों में हुई मौतों के आंकड़े को जोड़ने के बाद भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 3,63,079 पर पहुंच गया है। 

 

भारत में कोरोना के लगातार घटती संख्या के पीछे मुख्य कारण कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तीव्र हुई गति और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लॉकडाउन सहित बरती जा रही कड़ाई है। बता दें कि प्राप्त अंतिम रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब तक 24,60,85,649 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन दी जा चुकी है।

 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.