ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अखिलेश पर भाजपा का तंज कहा वह “ट्विटरजीवी” और “बयानजीवी” है।

Photo Source :

Posted On:Friday, May 28, 2021

लखनऊ, 28 मई -  उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को 'ट्विटरजीवी' और 'बयानजीवी' बताकर उन पर तंज कसा है। उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने एक बयान में कहा कि अखिलेश यादव की समाज के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने कमरों में आराम से बयान देकर और ट्वीट करके राजनेता लोगों का दर्द नहीं समझ सकते।

अखिलेश पर तंज कसते हुए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "ऐसे पांच सितारा राजनेता अपनी मूर्खतापूर्ण टिप्पणियों के कारण अपने राजनीति के स्तर में गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें वास्तव में ऐसे संकट के समय में राज्य के लोगों की सेवा करनी चाहिए।"


अखिलेश यादव जैसे नेताओं की तुलना यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करते हुए सिंह ने कहा कि जहां सपा नेता लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए अफवाहें और भ्रामक टिप्पणियां फैलाने में व्यस्त हैं, वहीं मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं को समझने के लिए राज्य के कोने-कोने में घूम रहे हैं और उनका दर्द साझा कर रहे है। अखिलेश जैसे राजनेताओं से लोग तंग आ चुके हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पक्ष में कहा की “वह एक गांव से दूसरे गांव जा रहे हैं । अस्पतालों, टीकाकरण की स्थिति, कोविड कमांड और नियंत्रण केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वह निगरानी समितियों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर मुद्दों के समाधान की समयसीमा तय कर रहे हैं। एक ओर अखिलेश यादव को अपनी बात भी याद नहीं है उन्हें कोरोना के समय अपने गांव सैफई और संसदीय क्षेत्र आज़मगढ़ की स्तिथि तक नहीं पता है। 

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे नेताओं के लिए राजनीति प्रेस बयानों और ट्विटर तक ही सीमित है। बता दें उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले जब से बढ़ने शुरू हुए है यहा पर राजनीति गरमा गई है सभी नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.