ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

ऑडिशा के नयागढ़ में 12 जून से गायब 6 साल के बच्ची की लाश जंगलों में मिली

Photo Source :

Posted On:Friday, June 18, 2021

भुवनेश्वर, 18 जून 2021 ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक शर्मनाक करने वाली घटना घटी है। ओडिशा के नयागढ़ जिले के बनिगोचा थाना क्षेत्र के धुंडुगड़िया गांव की एक 6 वर्षीय लड़की जंगल में मृत पाई गई है। यह बच्ची विगत 12 जून से घर से गायब थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की बात कबूल कर ली है। 

 

ज्ञात हो कि मृत बच्ची विगत 12 जून को अपने गांव धुंडुगड़िया से एकाएक गायब हो गई थी। उसके परिवार ने उसी दिन बनिगोछा पुलिस को गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। तबसे उसकी खोजबीन आसपास में की जा रही थी, जिसमें 5 दिनों बाद सफलता मिली। गांव वालों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सागर दलाई की गिरफ़्तारी कर ली। गांव वालों के अनुसार सागर दलाई को अक्सर छोटी बच्चियों के साथ खेलते और मोबाईल दिखाते हुए देखा गया था। 

 

पुलिस ने जब कड़ाई से सागर दलाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसी ने बच्ची के साथ रेप किया और उसके बाद अपना गुनाह छुपाने के लिए उसकी हत्या करके जंगल में फेंक दिया। आरोपी सागर दलाई को कल गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.