ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दिल्ली धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिखी, AQI 400 पार, नहीं दिखा एक मीटर दूर चल रहा वाहन

Photo Source :

Posted On:Friday, November 11, 2022

मुंबई, 11 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की हवा दिन प्रति दिन ख़राब होती जा रही है। शुक्रवार को दिल्ली का AQI करीब 400 दर्ज किया गया। इसके कारण राजधानी में धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिखी। स्थिति यह थी कि सड़क पर एक मीटर दूर का वाहन भी दिखाई नहीं दे रहा था। लो विजिबिलिटी के कारण लोगों को बहुत दिक्कतें हो रही थीं। बीमार और बुजुर्गों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। नोएडा में भी धुंध का असर देखा गया। दिन में वाहनों की लाइटें जलती दिखी। हर दिन सड़कों की सफाई और पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।आज सुबह दुनिया के टॉप 10 सबसे खराब हवा वाले शहरों में भारत से दिल्ली और कोलकाता, पाकिस्तान के कराची और लाहौर समेत चीन के बीजिंग और चेंगदू शामिल हैं।

कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की आज 11 नवंबर को समीक्षा बैठक होना है। जिसमें हवा में सुधार होने पर GRAP की स्टेज 3 के तहत लगाई पाबंदियों में थोड़ी ढील देने को लेकर विचार किया जा रहा है। मौसम विभाग ने भी दिल्ली में एयर क्वालिटी में सुधार होने और आकाश साफ रहने की संभावना जताई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब भी AQI बेहद खराब है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि CAQM की मीटिंग में छूट को लेकर शायद ही कोई फैसला हो पाए। CAQM ने कहा है कि दिल्ली-NCR में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जाएगी। (CAQM) ने सात ऐसे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिनकी मदद से उन कारणों का पता लगाया जाएगा जिनके कारण प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.