ताजा खबर
Charles Osborne को जानते हैं? लगातार 68 साल तक आती रहीं हिचकियां, गिनीज बुक में दर्ज है नाम   ||    ब्रिटेन की Defence Ministry पर हुआ बड़ा Cyber Attack, पूर्व मंत्री ने चीन पर लगाया आरोप   ||    कसीनो से लेकर यूनिवर्सिटी तक… Donald Trump के 5 बिजनेस आइडिया जो बुरी तरह हुए फ्लॉप   ||    शेर या हाथी नहीं…Unicorn है स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु, हजारों साल पुराना है कनेक्शन   ||    दुनिया के 5 सबसे महंगे देश, जहां रहने-खाने और घूमने पर लगता है भारी-भरकम टैक्स   ||    वॉशरूम से निकली तो कपड़े उतारे खड़े थे ट्रंप, ब‍िना कंडोम बनाए संबंध; पोर्न स्‍टार ने खोले राज!   ||    Petrol Diesel Price Today: घट गई कीमत? जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट   ||    सावधान! क्या आपका भी है PNB में अकाउंट? तो हो सकता है खाता बंद, जानें क्यों?   ||    आज तीनों IPO की दमदार लिस्टिंग; सभी ने दिया 90 फीसदी रिटर्न, निवेशकों की आ गई मौज   ||    IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी   ||   

मुख्यमंत्री ने गुजरात मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य उपकरणों की जल्द सप्लाई करने की मांग की

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

रांची, 26 अप्रैल । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से ऑक्सीजन संबधित उपकरण जल्द से जल्द राज्य में सप्लाई करने की मांग  की है।
सोमवार को मुख्यमंत्री सोरेन ने गुजरात सरकार को पत्र लिखकर बताया कि झारखंड ऑक्सीजन मैन्यूफैक्चरर राज्य है, जो कि वर्तमान समय में जीवन सुरक्षा के लिये सबसे उपयोगी है। लेकिन राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  मुख्यमंत्री ने लिखा है कि दुर्भाग्य से राज्य में उपकरणों की कमी के कारण ऑक्सीजन सप्लाई में कमी देखी जा रही है।

राज्य में ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन रिफिलर की कमी हो गयी है, जिसकी जल्द से जल्द भरपाई जरूरी है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी से कहा कि राज्य के बहुत से ऑर्डर गुजरात में पेंडिंग है, जिसमें लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के भी उपकरण हैं। इसके साथ ही टैंक, वैपोराइजर और सिलेंडर के ऑर्डर भी हैं। ऐसे में इन उपकरणों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि राज्य इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण उत्पादक है। लेकिन संसाधनों की कमी के कारण परेशानी हो रही है। वर्तमान में कोविड-19 के समय में इन उपरकणों की उपलब्धतता जरूरी है। उन्होंने लिखा है कि इससे अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पूरी की जा सकती है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से झारखंड के पेंडिंग आपूर्ति में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए जल्द से जल्द डिलीवरी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने लिखा कि राज्यों को इस समय एक साथ मिलकर इस संकट की घड़ी से उभरना होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.