ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

लगातार दूसरे दिन हिली मिजोरम की धरती, आज चंफाई में आया मध्यम तीव्रता का भूकंप

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 27, 2021

चंफाई (मिजोरम), 27 नवंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)   देश के पूर्वोत्तर इलाके इन दिनों प्राकृतिक तौर से काफी अस्त-व्यस्त रहे हैं। विशेषतः पूर्वोत्तर में लगातार होती भूकंप की घटनाओं के कारण लोगों के अंदर एक भय का वातावरण बना हुआ। हालांकि ये भूकंप की घटनाएं मध्यम या निम्न श्रेणी की ही हैं, मगर इसके एक के बाद एक आने के कारण लोगों के मन में आशंका बना रही है। 

आज 27 नवंबर को भी पूर्वोत्तरी राज्य मिजोरम में चंफाई में मध्यम  श्रेणी का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। यह लगातार दूसरा दिन ही जब राज्य में भूकंप का झटका आया है। हालांकि इन दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हां, कल के भूकंप में कुछ घरों के नुकसान होने की की सूचना जरूर है। जबकि आज के भूकंप के बारे में प्राप्त प्राथमिक रिपोर्ट में कोई नुकसान दर्ज नहीं हुआ है। 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आज शनिवार 27 नवंबर को भारतीय समय अनुसार शाम के तीन बजकर सत्रह मिनट 16 सेकेंड में मिजोरम के चम्फाई से 73 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके आए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्निट्यूड मापी गई। मैप पर भूकंप का केंद्र अक्षांश में 22.80 और लंबाई में 93.31 रिकार्ड किया गया। भूकंप की गहराई अपने केंद्र पर 53 किलोमीटर दर्ज की गई है। 

ज्ञात हो कि कल शुक्रवार 26 नवंबर को भी मिजोरम राज्य में तेज भूकंप का झटका आया था। कल सुबह 5 बजकर और 15 मिनट और 38 सेकंड को मिजोरम के थेनजोल से 73 किलोमीटर साउथ ईस्ट में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 रिकॉर्ड की गई थी। कल जो भूकंप आया था उसका केंद्र अक्षांश में 22.77 और लंबाई में 93.23 दर्ज किया गया था। कल के भूकंप की गहराई मात्र 12 किलोमीटर थी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.