ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सरकार जल्द ही राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम करेगी शुरू

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 1, 2022

नई दिल्ली, 1 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      विगत दो वर्षों से जारी कोरोना महामारी के प्रकोप से देश की जनता परेशान है। इस महामारी ने पूरे देश में करोड़ो लोगों को बीमार किया, लाखों लोगों की मृत्यु का कारण बना, करोड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया। लोगों ने अपने घरवालों और रिश्तेदारों को खोया है। इन सभी बातों से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ा है। महामारी के कारण अकेलापन, अवसाद आदि के कारण बहुत से लोगों ने आत्महत्या तक कर ली। इन्ही सभी बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सरकार जल्द ही राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया है।

इस योजना के बारे में आज बजट2022 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महामारी ने सभी उम्र के लोगों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा दिया है। गुणवत्ता मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और देखभाल सेवाओं तक बेहतर पहुंच के लिए, एक राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यप्रणाली पर बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इसमें उत्कृष्टता के 23 टेली मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का एक नेटवर्क शामिल होगा जिसमें निम्हंस नोडल केंद्र होंगे और आईआईआईटी बैंगलोर प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करेगा।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की पहल कर एक सराहनीय कार्य किया है। विदेशों में जिस तरह से मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य के भांति महत्ता दी जाती है, उसी प्रकार भारत में भी इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के लिए यह केंद्रीय कार्यक्रम कार्य करेगा, ऐसी उम्मीद है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.