मुंबई, 4 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सोच बदल रही है इसी का तजा उदारण भागलपुर की एक शादी है। जो काफी चर्चा में भी है। और इस शादी की चर्चा का मुख्य कारण दूल्हा और दुल्हन की हाइट है। दरअसल दूल्हा 36 इंच लंबा है, जबकि दुल्हन उससे दो इंच कम यानी 34 इंच की है। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन की कद-काठी को लेकर काफी चर्चा हुई। शादी में आए लोगों ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है। इस मौके पर सभी ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।
अपने कद को लेकर चर्चा में आए इस जोड़े की शादी गोपालपुर प्रखंड में हुई। 24 साल की दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल की पुत्री ममता कुमारी और 26 साल का दूल्हा मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती हैं। इनमें दूल्हा मुन्ना भारती 36 इंच यानी तीन फीट और दुल्हन ममता कुमारी 34 इंच यानी 2.86 फीट की है। लोगों ने इस अनोखी शादी को कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो बनाया और कई ने सेल्फी ली। शादी समारोह देखकर लग रहा था कि मानो किसी सेलिब्रिटी की शादी हो रही है।