ताजा खबर
Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||   

डॉक्टर दंपती की हत्या ने राज्य के कानून व्यवस्था की खोली पोल

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 29, 2021

राजस्थान,29 मई  -   डॉक्टर दंपती की हत्या ने राज्य की कानून व्यवस्था को सवालों को घेरे में खड़ा कर दिया है।कोरोना महामारी के चलते क्राइम बढ़ा सरकार की कानून व्यवस्था की खुली पोल राज्य में 8 जून तक सख्त लॉकडाउन है। ऐसे में बदमाशों के हथियार लेकर खुलेआम घूमना बड़े सवाल उठा रहा है। जब हर चौराहा पर पुलिस है, ऐसे में अपराधी खुले आम कैसे घूम रहे थे? हैरानी वाली बात यह भी है कि दोनों बदमाश हत्या के बाद भी आराम से फरार हो गए।
 
राजस्थान के भरतपुर में शुक्रवार को नीम दा गेट इलाके में दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त डॉ. सुदीप गुप्ता और उसकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान बाइक से आए 2 युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भरतपुर IG प्रसन्न कुमार खमेसरा ने खुलासा किया है कि डॉक्टर दंपती की हत्या बदला लेने के लिए की गई है। दरअसल, डॉ. सीमा गुप्ता पर आरोप था कि उन्होंने 2 साल पहले पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर और उसके बेटे की जलाकर हत्या कर दी थी।
 
डॉक्टर दंपती की हत्या का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक डॉक्टर दंपती की गाड़ी के आगे बाइक लगा देते हैं। दोनों बाइक से उतरकर गाड़ी के पास जाकर पिस्तौल निकाल लेते हैं। इस दौरान वे डॉक्टर को कुछ बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद डॉक्टर और उसकी पत्नी को गोली मार देते हैं। इसके बाद बाइक पर बैठकर दोनों अपराधी पिस्तौल को लहराते हुए फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान में जुट गई है।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा हैं कि बिगड़ी कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश आज अपराधों में सिरमौर बन गया हैं जिससे राज्य की छवि धूमिल हो रही हैं। राजे ने कहा कि ढाई वर्ष पहले तक शांति प्रदेश के रूप में पहचाने जाने वाला राजस्थान अब अपराध का अड्डा बन गया है।पूनियां ने कहा कि देश के सबसे शांत प्रदेश को आज अपराधों में सिरमौर बना दिया है। मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री अशोक गहलोत के इस कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कटारिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार कुप्रबंधन का प्रमाण बन चुकी है,नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था चरमरा गई, लगता नहीं की कानून का राज है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि जनता से जुड़े हर मामले में सरकार की स्वार्थ-सिद्धि नीतियों की पोल खुल गई है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.