ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' आह्वान का व्यापक असर

Photo Source :

Posted On:Monday, October 18, 2021

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)     उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज सोमवार 18 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक देश के सभी रेल मार्गों पर छह घंटे के लिए रेल यातायात को अवरुद्ध करने का फ़ैसला सुनाते हुए राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' का आह्वान किया है। ज्ञात हो कि विगत 3 अक्टूबर को केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे कुछ किसानों को गाड़ी से कुचल दिया गया था। इस हिंसा में किसानों, भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कुल 8 लोग मारे गए थे। 

ज्ञात हो कि संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। इस राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' अभियान के बारे में बात करते हुए विभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त मंच SKM ने एक बयान जारी करके कहा है कि जब तक लखीमपुर खीरी मामले में न्याय नहीं मिल जाता प्रदर्शन और तेज होगा।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आज के इस राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' अभियान को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि ये देश के अलग-अलग ज़िलों में अलग-अलग स्थानों पर होगा। पूरे देश में वहां के लोगों को पता रहता है ​कि हमें कहां ट्रेन रोकनी है। भारत सरकार ने अभी हमसे कोई बात नहीं की है। 

ज्ञात हो कि किसानों के राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' अभियान के तहत प्राप्त प्रथम सूचना के तहत प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। जिससे कई स्थानों के लिए रेल यातायात  के प्रभावित होने की बहुत संभावना है। इसके अलावे देश के विभिन्न भागों से संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के द्वारा रेल यातायात अवरुद्ध करने के कई प्रयासों के समाचार प्राप्त हो रहे हैं।

वहीं देश भर में कई सरकारों ने और रेलवे ने संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के इस राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' अभियान को रोकने के लिए अपनी ओर से तैयारियां कर रखी हैं, या कर रही हैं। इसी 'रेल रोको' आह्वान के मद्देनजर सरकार ने अपनी तैयारीयों में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.