ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

देश में कोरोना के एक्टिव केसेस की संख्या घटकर 4 लाख से नीचे पहुंची

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 27, 2021

नई दिल्ली, 27 जुलाई 2021  विगत कुछ दिनों में देश में कोविड19 के नए केसेस में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी, जिसमें आज 27 जुलाई को जारी अपडेट में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही रिकवरी में भी अच्छा सुधार देखने को मिला है। इन सकारात्मक आंकड़ों के परिणामस्वरूप देश में कोविड19 के कुल ऐक्टिव केसेस घटकर 4 लाख से नीचे चले गए हैं। यह कोरोना की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। 


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार 27 जुलाई को जारी कोविड19 के अपडेट में बताया गया है कि देश में कोविड के कुल सक्रिय मामले घटकर 3,98,100 रह गए हैं। जिसमें विगत 24 घंटों में दर्ज 29,689 नए मामले भी शामिल है। ज्ञात हो कि विगत 24 घंटों में न सिर्फ नए कोविड केसेस कमी दर्ज हुई है, बल्कि रिकवरी की संख्या में भी अच्छा इजाफा हुआ है। विगत 24 घंटों में 42,363 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं जो कल कि संख्या से  6395 ज्यादा है। नए केसेस भी विगत दिन के मुकाबले 9672 कम दर्ज किये गए हैं।


इसी प्रकार विगत 24 घंटों में कोविड19 से मरने वालों की संख्या भी मामूली तौर से घटी है और यह 415 के सामान्य संख्या तक पहुंच गई है। आज प्राप्त संख्या कल से एक कम है। देश में अब तक 4,21,382 लोग कोविड से मारे जा चुके हैं। 


इस तरह से देश में अब तक कुल कोविड केसेस की संख्या 3,14,40,951 पर जा पहुंची है, जिसमें से 3,06,21,469 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 3,98,100 इलाज करवा रहे हैं और 4,21,382 लोग मृत हो चुके हैं। बता दें कि देश में कोविड की स्थिति में सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टीकाकरण में भी काफी तेजी आई है, और यह 44,19,12,395 लोगों को इस बीमारी से काफी हद तक सुरक्षित कर चुका है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.