ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2,27,347 हुई, केरल की स्थित अभी भी चिंताजनक

Photo Source :

Posted On:Monday, October 11, 2021

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)     देश में कोरोना महामारी अब नियंत्रण में आने लगी है। इसका प्रमाण है कि देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या घटकर सवा दो लाख के करीब आ चुकी है। इसके पीछे देश में तेजी से हो रहे टीकाकरण का बहुत बड़ा हाथ है। बता दें कि अब तक देश में कुल 95,19,84,373 टीके दिए जा चुके हैं, जिनमे से वैक्सीन की सिंगल और डबल डोज ले चुके दोनों तरह के लोग शामिल है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार 11 अक्टूबर को जारी कोविड-19 बुलेटिन में बताया गया है कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 18,132 नए कोविड-19 के मामले दर्ज हुए हैं। इसी दौरान 21,563 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक हुए हैं। विगत 24 घंटों में देश में इस बीमारी से 193 लोगों की मौत भी दर्ज हुई है।

बता दें कि देश में कोरोना की स्थित में हो रहे सुधार के बीच दाखिनी राज्य केरल में स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है, जहां पर विगत 24 घंटों में 10,691 कोविड के नए मामले दर्ज हुए हैं। यह संख्या देश में दर्ज नए कोविड मामलों का आधे से भी ज्यादा है। साथ ही बता दें कि केरल में कल एक दिन में 85 मौतें दर्ज की गई हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा आज जारी अपडेट में बताया गया है कि देश अब तक देश में कुल 58,36,31,490 कोविड सैंपल की जांच हुई है, जिनमे से कुल 3,39,71,607 लोग कोरोना से ग्रसित पाए गए हैं, और इन मरीजों में से 3,32,93,478 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। बता दे कि अब तक इस बीमारी से देश में साढ़े चार लाख से ज्यादा (4,50,782) लोग मारे जा चुके हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.