ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 17 महीनों में सबसे निम्न स्तर पर पहुंचा, मौतों के आंकड़ों में भी सुधार

Photo Source :

Posted On:Monday, November 15, 2021

नई दिल्ली, 15 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)      विगत वर्ष फरवरी-मार्च में कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट अब धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगा है। भारत सरकार के द्वारा जारी आज सोमवार 15 नवंबर के कोविड19 बुलेटिन में बताया गया है कि देश में कोविड19 सक्रिय मरीजों की संख्या घटते-घटते 17 महीनों (523 दिन) पूर्व के स्तर पर आ गया है। यह वो समय है जब कोरोना ने देश में संक्रमण शुरू ही हुआ था। ज्ञात देश में सक्रिय मामले मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वर्तमान में यह 0.39% है। इसका मतलब है कि देश अब इस महामारी से उबर रहा है, अगर इस बीमारी के दूसरे वैरिएंट ने देश में संक्रमण नहीं किया तो। 

भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में 10,229 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 11,926 मरीज ठीक हुए हैं। विगत 24 घंटों में देश में कुल 125 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। बता दें कि इसी दौरान देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य केरल में 5848 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए है और 7228 मरीज ठीक हुए हैं और 46 मौतें हुई हैं।

देश में अबतक कोरोना से अबतक कुल देश में कोरोना के कुल 62.46 करोड़ सैंपल की जांच हुई है। जिसमें से कुल 3,44,47,536 लोग बीमार पाए गए हैं। जबकि 3,38,49,785 लोग इस बीमारी से अबतक स्वस्थ हुए हैं। देश में कोरोना से अबतक कुल 4,63,655 लोगों की मौत हुई है। 

देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर (रिकवरी दर) वर्तमान में 98.26% है, जो कि मार्च 2020 के बाद से उच्चतम है। भारत सरकार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले 42 दिनों के लिए दैनिक सकारात्मकता दर 2% से कम (1.12%) पर बनी हुई है। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर पिछले 52 दिनों के लिए 2% से कम (वर्तमान में 0.99%) पर बरकरार हैं। कोरोना के विरुद्ध अबतक कुल 1,12,34,30,478 टीकाकरण हुए हैं। अभी 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया है। उम्मीद है कि सबसे ज्यादा खतरे में इस उम्र के बच्चों के टीकाकरण जल्द शुरू हो जाएगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.