नई दिल्ली, 18 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन) कोविड के ओमाइक्रोन वेरिएंट के मरीजों की बढ़ती संख्या और खतरे के बीच देश में कोविड19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 569 दिनों के निम्नतर स्तर पर पहुंच गया है। आज शनिवार 18 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी कोविड19 बुलेटिन में बताया गया है कि देश में कोरोना के मात्र 84,565 कोविड19 मरीज ही बीमार रह गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा आज जारी कोविड19 बुलेटिन में बताया गया है को विगत 24 घण्टों में देश में 7145 नए मरीज पाए गए हैं, जबकि इसी दौरान 8706 मरोजों ने इस बीमारी को मात दिया है। बता दें कि विगत 24 घण्टों में देश में 289 लोगों की मौत इस बीमारी के कारण हुई है। इस तरह से देश में अब तक कोरोना से मारने वालों की संख्या 4,77,158 हो गई है।
बता दें कि देश में अबतक कुल 3,47,33,194 लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं, वहीं 3,41,71,471 लोग इस बीमारी को मात देकर रिकवर किए हैं। बता दें कि विश्व के कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या के मामले में भारत का स्थान अमेरिका का बाद दूसरा है। अमेरिका 5 करोड़ से ज्यादा (50706733) मामलों के साथ सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित देश है। वैसे ही आठ लाख से ज्यादा (805823) मौतों के साथ भी अमेरिका कोरोना से मृत हुए लोगों की संख्या के मामले में शीर्ष पर है। भारत इस मामले में भी दूसरे स्थान पर है।