नई दिल्ली, 22 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन) देश मे कोरोना का प्रकोप कम होता दिखाई दे रहा है, मगर इसी महामारी के एक और वैरिएंट ओमाइक्रोन के बढ़ते केसेस चिंता का विषय बने हुये हैं। हो भी क्यों न? इस वैरिएंट के बारे में विशेषज्ञों ने बताया है कि यह बहुत तेज़ी से प्रसार होने वाला महामारी है। हालांकि इसकी मारक क्षमता को कम बताया जा रहा है। मगर फिर भी अगर इसने संख्या बढ़ा ली तो देश में फिर से लॉकडाउन जैसी स्थित उत्पन्न हो सकती है। हाल ही में कुछ राज्यों ने तो ऐहतियातन नाईट कर्फ्यू को लागू भी कर दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जानकारी दी है कि देश भर में अब तक कुल 213 ओमाइक्रोन के केसेस दर्ज हो चुके हैं, इसमें से सबसे ज्यादा 57 केस दिल्ली में मिले हैं। उसके बाद महाराष्ट्र 54 केसेस के साथ द्वितीय स्थान पर है।
ओमाइक्रोन केसेस मिलने के मामले में तेलंगाना, कर्नाटक और राजस्थान का स्थान क्रमशः 24, 19 और 18 केसेस के साथ तीसरा, चौथा और पांचवा है। इसके बाद केरल (15 केस) और गुजरात (14 केस) का स्थान है। देश में अन्य राज्यों में भी ओमाइक्रोन के केसेस मिले हैं। जम्मू और कश्मीर में 3 केस, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में 2-2 केसेस मिले हैं। इसके अलावे आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, लद्दाख़, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ में 1-1 केस दर्ज हुए हैं।