ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम जरूर हुई है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 22, 2021

22 मई - दिल्ली  -  कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहे देश में संक्रमण की रफ्तार कम जरूर हुई है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार 2,57,299 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,525 हो गई है।
 
देश में लगातार पांचवें दिन तीन लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से 4,194 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,91,331 हो गई।
 
 कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आई है और अभी 30,27,925 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.63 प्रतिशत है। अभी तक कुल 2,27,12,735 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 87.25 प्रतिशत है।
 
पिछले 24 घंटे में 20.61 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई, जो एक दिन में अब तक हुई सर्वाधिक है। 20 मई तक 32,44,17,870 नमूनों की संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच की गयी, जिनमें 20,61,683 नमूनों का परीक्षण बृहस्पतिवार को किया गया।
 
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,58,895 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,33,72,819 हुआ।
 
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कोरोना से 420 डॉक्टरों की जान गई है इसमें दिल्ली के 100 डॉक्टर भी शामिल हैं


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.