ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर हुई साफ, पिछली बार की अपेक्षा घटी सीटे

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 31, 2022

मुंबई, 31 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मध्यप्रदेश के 52 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। सभी जिला पंचायतों में आरक्षण के लिए रिजर्वेशन भी हो गया है। जिसके तहत कुल 52 जिला पंचायत अध्यक्ष सीट में से सिर्फ 4 ही OBC वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। यानी, कुल 7% रिजर्वेशन मिला, जबकि 35% तक आरक्षण दिए जाने की बात कही गई थी। इस बार ओबीसी वर्ग की 9 सीटें घट गईं। भोपाल में इस बार सिर्फ महिला ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकेगी। इंदौर, ग्वालियर में सीट SC महिला के लिए रिजर्व हुई है। 26 जिले अनारक्षित किए गए हैं। इनमें CM शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला सीहोर भी शामिल है। 

52 जिला पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 14 सीटें आरक्षित हैं। OBC के लिए सिर्फ 4 सीटें आरक्षित की गई हैं। यह 7.69% है। यह पिछली बार से आधी ही हैं। इसके लिए 18 सीटों में से पर्ची निकाली गई। जनसंख्या समेत पिछले रिजर्वेशन को आधार बताते हुए आरक्षण की कार्रवाई की गई। 4 में से 2 महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। 8 जिला पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इस बार पिछली बार की अपेक्षा अध्यक्ष पद के लिए 9 सीटे घट गई है, पिछली बार 13 सीटें ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी, जो इस बार घटकर 4 सीट ही रह गई है। पंचायती राज संचनालय के डायरेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि ओबीसी का आरक्षण सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर किया गया है। आदेश में कहा गया है कि एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण 50% से ज्यादा न हो। इस हिसाब से ओबीसी के लिए 4 सीटें आरक्षित की गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.