ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

टकराने से बचे विमान खतरे में थी 400 की जान कैसे टला हादसा

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 20, 2022

न्यूज हेल्पलाइन 20 जनवरी      बेंगलुरु, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टल गया। नौ जनवरी की सुबह एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो के दो विमानों के बीच हवा में टक्कर होते होते बच गई । विमानन नियामक डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि घटना को किसी लॉगबुक में दर्ज नहीं किया गया था और न ही भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इसकी सूचना दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फ्लाइटों में करीब 400 लोग सवार थे।

इस बीच, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि विमानन नियामक घटना की जांच कर रहा है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। इंडिगो और एएआई का इस मामले अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि इंडिगो के दो विमान - 6ई455 (बेंगलुरु से कोलकाता) और 6ई246 ( बेंगलुरु से भुवनेश्वर) विमान अलगाव के उल्लंघन में शामिल थे।

अलगाव का उल्लंघन तब होता है जब दो विमान किसी हवाई क्षेत्र में * न्यूनतम अनिवार्य ऊर्ध्वाधर या क्षैतिज दूरी को पार कर लेते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों विमान ने नौ जनवरी की सुबह करीब पांच मिनट के अंतराल में बेंगलुरू हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। एक अधिकारी ने कहा, प्रस्थान के बाद दोनों विमान एक दूसरे की ओर बढ़ रहे थे । अप्रोच रडार कंट्रोलर ने डायवर्जिंग हेडिंग का संकेत दिया जिससे दोनों विमानों के बीच हवा में टक्कर टल गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.