नई दिल्ली, 9 अगस्त 2021 भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वीं वर्षगांठ के अवसर पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार 9 अगस्त को कहा कि आंदोलन की भावना पूरे भारत में गूंज उठी और हमारे देश के युवाओं को ऊर्जा मिली है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने वाले महान लोगों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि, जिन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महात्मा गांधी से प्रेरित होकर, भारत छोड़ो आंदोलन की भावना पूरे भारत में गूंज उठी और हमारे देश के युवाओं को ऊर्जा प्रदान की।"
भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था। गांधी के नेतृत्व में, पूरे भारत में लोग साम्राज्यवाद को उखाड़ फेंकने के लिए एक साथ आए।
इस दिन 1942 में, गांधी ने सभी भारतीयों को देश से अंग्रेजों को भगाने के लिए "करो या मरो" का नारा दिया था। आंदोलन की शुरुआत मुंबई के गवलिया टैंक से हुई थी। इस दिन को हर साल अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।