ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जेपी नड्डा के लिए बने स्टेज को तोड़ा, आरोप कोलकाता पुलिस पर

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 5, 2021

कोलकाता, 05 मई । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद राज्यभर में हो रही हिंसा की खबरों के बीच अब  प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने  बनाए गए मंच को भी तोड़ने की घटना हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के खिलाफ इस मंच से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धरने की शुरुआत करने वाले थे।  मंच तोड़ने का आरोप कोलकाता पुलिस पर लगा है।

 
 दरअसल रविवार दोपहर जब स्पष्ट हो चला था कि राज्य भर में तृणमूल कांग्रेस की जीत हो रही है, तभी से पूरे सूबे में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की शुरुआत हो गई थी। पार्टी का दावा है कि 280 से अधिक जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। उसके 11 से अधिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया है, जबकि अनगिनत महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुए हैं। कार्यकर्ताओं के घरों दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई है।
 इन घटनाओं के खिलाफ भाजपा ने आज  पांच मई को देशभर में सांकेतिक धरना की घोषणा की है। आज ही  ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, तब  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में है और हिंसा पीड़ित कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। आज मुरलीधर सेन लेन में स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के सामने उनके धरने के लिए मंच बनाया गया था लेकिन मंगलवार रात को ही पुलिस ने उसे तोड़ दिया है। इसीलिए अब जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय के अंदर ही धरना पर बैठेंगे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.