नई दिल्ली, 4 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन) कोविड के विरुद्ध तेजी से होते टीकाकरण के परिणामस्वरूप देश मे कोरोना महामारी नियंत्रण में आने लगी थी, मगर विगत कुछ दिनों से जारी वृद्धि ने खतरे की घंटी को फिर से बजा दिया है। केन्द्रीय स्वस्थ मंत्रालय द्वारा जारी आज के कोविड-19 अपडेट के अनुसार देश में कोरोना के कुल ऐक्टिव केसेस फिर से 4 लाख के पार चले गए हैं। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व तक यह घटते हुए तीन लाख के आसपास तक पहुंच चुका था।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट के अनुसार देश में कुल सक्रिय मामले 4,05,681 पर जा पहुंचा है। इसमें विगत 24 घंटों में दर्ज 42,618 नए कोविड केसेस भी शामिल हैं। हालांकि नए कोविड केसेस में कल के मुकाबले मामूली कमी आई है, मगर रिकवरी संख्या में कमी के कारण कुल ऐक्टिव केसेस बढ़ रहे हैं। विगत 24 घंटों में 36,385 लोग कोविड बीमारी से रिकवर हुए हैं। दैनिक नए केसेस की उच्च संख्या और रिकवरी संख्या में अंतर के कारण कुल एक्टिव केस बढ़ गए हैं। यह प्रक्रिया बहुत धीमी दर से हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट के अनुसार विगत 24 घंटों में इस बीमारी से 330 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद इस बीमारी से देश में मरने वालों की कुल संख्या 4,40,225 हो गई है। आज के अपडेट के बाद देश में अब तक कोरोना से पीड़ित होने वालों की कुल संख्या 3,29,45,907 हो गई है, जिसमें से 3,21,0,001 लोग रिकवर हो चुके हैं।
ज्ञात हो कि विगत कुछ महीने से देश में कोविड के विरुद्ध टीकाकरण भी काफी तेज हुआ है। बीते अगस्त महीने में देश भर में 18 लाख से ज्यादा वैक्सीन दी गई है। पिछले 24 घंटों में 58,85,687 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इसके बाद देश में कुल टीकाकरण 67,72,11,205 पर जा पहुंचा है।