ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

तीन नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में किया आत्मसमर्पण, 5 गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 16, 2021

छत्तीसगढ़, 16 जून 2021

दंतेवाड़ा जिले में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गश्ती दलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से सुतली बम, फटाका व दस नग लोहे का स्पाइक जप्त किया गया।
 

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीजापुर के पामेड़ थाने से जिला बल व 204 कोबरा बटालियन की टीम ने ग्राम महेंदीगुड़ा, आमपुर व उड़तामल्ला के जंगल में समैया सवलम, बामन कोवासी, पोडिय़ाम किस्टैया उर्फ कृष्णा व माड़वी रामा को गिरफ्तार किया है।

जांच में पता चला कि सभी लोग 12 फरवरी 2019 को ग्राम जीड़पल्ली में पुलिस पार्टी पर हत्या करने व हथियार लूटने आइइडी ब्लास्ट व फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।साथ ही 19 मार्च 2019 को ग्राम बटेलंगा में पुलिस पार्टी पर हत्या की नीयत से हमला करने, ब्लास्ट करने में भी शामिल थे।

वही नैमेड़ में सीआरपीएफ 222 बटालियन के जवानों ने बेरूदी नदी के पास आयतू राम निवासी लोकामपारा घुमरा थाना नैमेड़ को गिरफ्तार किया, वह 12 अप्रैल 2021 को मिगनाचल नदी के निर्माणधीन वाटर फिल्टर प्लांट में लगे वाहनों की आगजनी में शामिल था।

दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत दरभा डिवीजन के मलांगीर एरिया कमेटी के बोधघाट एलजीएस सदस्य टोक्का उर्फ तोलवू व मिलिशिया कमांडर हड़मा कलमू तथा मिलिशिया सदस्य अर्जुन फरसा ने आत्मसमर्पण किया, जिसमें टोक्का व हड़मा पर एक एक लाख रूपये का इनाम घोषित था।

 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.