ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एक साल पहले बीमार मां के इलाज के लिए लिया क्राउड फंडिंग का सहारा, माँ के ठीक होने पर लौटाए सभी के पैसे

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 18, 2022

मुंबई, 18 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एक आदमी ने 2021 में अपनी बीमार मां का इलाज करवाने के लिए क्राउड फंडिंग का सहारा लिया था। वक्त गुजरा। उसकी मां की सेहत ठीक हुई और उसका बिजनेस भी ठीक चलने लगा तो उसने उन सभी लोगों का पैसा वापस करना शुरू कर दिया, जिन्होंने बुरे वक्त में उसकी मदद की थी। ऐसे ही एक मददगार गुरुग्राम के इंजीनियर कमल सिंह को जब पैसा वापस मिला तो उन्होंने इस घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर किया। कमल ने पोस्ट के साथ उस शख्स से हुई अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि मनी माइंडेड लोगों की इस दुनिया में इस आदमी की ईमानदारी से वह हैरान हैं।

कमल सिंह ने एक रैंडम मैसेज आने के बाद इस शख्स को 201 रुपए भेजे थे। डेढ़ साल बाद अक्टूबर 2022 में उनके पास UPI ट्रांसफर का एक मैसेज आया। उन्होंने मैसेज स्क्रॉल किया तो उन्हें याद आया कि कमल ने क्राउड फंडिंग के लिए पैसे दिए थे। जो उन्हें अब वापस मिल गए हैं। कमल ने पोस्ट में लिखा है, मैंने उसकी मां की सेहत के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह अच्छी हैं। शख्स ने जवाब में यह भी लिखा, मेरा व्यवसाय भी अच्छा चल रहा है। इसलिए मैं उस समय सभी से लिए गए सभी पैसे वापस कर रहा हूं।"  हालांकि सिंह की पोस्ट कुछ लोगों ने अपने नाम से शेयर की। इसके बाद उन्होंने ऐसा करने वाले लोगों के लिए कहा है कि यह उनके जीवन में घटी ऐसी घटना है, जो उनके दिल को छू गई है। कमल ने आगे लिखा कि उन्होंने यह बात इसलिए शेयर की है ताकि लोगों के बीच कुछ पॉजिटिविटी पहुंच सके।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.