ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

BJP के शीर्ष नेता पहुंचे दिल्ली के पार्टी हेडक्वार्टर, प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 10, 2022

नई दिल्ली, 10 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)      आज संपन्न हुए पांच राज्यों के मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पांच में से चार राज्यों में प्रचंड मत हासिल करते हुए जीत हासिल किया है। इस रिजल्ट से उत्साहित भाजपा के बहुत से कार्यकर्ता भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर के बाहर जमा हो गए हैं।

इसके साथ BJP के लगभग सभी केंद्रीय शीर्ष नेता हेडक्वार्टर में आने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शाम के करीब सात बजे दिल्ली में भाजपा पार्टी मुख्यालय से BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। ज्ञात हो कि पार्टी ने मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा के 4 राज्यों में जीत दर्ज की है।  

इस अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए BJP पार्टी हेडक्वार्टर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda)पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह (Amit Shah) भी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसके साथ ही रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यूपी और उत्तराखंड में तो बहुत अच्छे अंतर से क्लियर बहुमत हासिल किया है, मगर गोवा और मणिपुर में भाजपा सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। गोवा में तो तीन निर्दलीय विधायकों ने पहले ही भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। मणिपुर से भी कुछ ऐसी ही खबरें आ रही है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.