ताजा खबर
Erling Haaland ग्रोइन इंजरी के साथ नॉर्वे के यूरो क्वालिफायर से चूकें, हुए भावुक !   ||    त्रिकोणीय राष्ट्र टूर्नामेंट में भारतीय फुटबॉल टीम की पहली मेजबानी के लिए मणिपुर तैयार !   ||    IPL 2023 ​के लिए तैयारियां शुरू, कमेंटेटर्स के स्टार-स्टडेड पैनल का ऐलान !   ||    गुड़ी पड़वा 2023: यहां जानिए, शुभ मुहूर्त, परंपराएं और सबकुछ जो आपको जानना चाहिए !   ||    Steel Price Per Kg Today 2023: यहां जानिए क्या है आज आपके शहर में स्टील का भाव !   ||    Gold Silver Price Today: नवरात्रि के पहले दिन बढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें 10 ग्राम गोल्ड के रेट   ||    Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आज के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानिए   ||    अगर आप भी हैं 10वीं पास, तो CRPF में नौकरी करने का सुनहरा मौका, जल्दी करें अप्लाई   ||    Pakistan में 6.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत का माहौल   ||    Afghanistan: 6.9 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत का माहौल   ||   

भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

Posted On:Tuesday, April 20, 2021

जम्मू, 20 अप्रैल । रामबन में भूस्खलन के बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में वाहन विभिन्न स्थानों में फंसे हुए हैं।  
 
जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के रामबन जिले के कैफेटेरिया मोड के पास अचानक भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण बड़ी तादाद में मलबा सड़क पर फैल गया। भूस्खलन होते ही राजमार्ग पर यातायात को तत्काल बंद कर दिया गया है। 
 
फिलहाल मशीनों की मदद से कर्मचारी मार्ग साफ करने के काम में जुटे हैं। इसी बीच सोमवार देर रात काजीगुंड से छोड़े गये बड़ी संख्या में ट्रक रामबन और रामसू इलाके के बीच राजमार्ग पर फंस गए हैं। इसके अलावा जम्मू से श्रीनगर के लिए जाने वाले वाहनों को नगरोटा और उधमपुर में ही रोक दिया गया है।
 
राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन के डीएसपीटी पारुल भारद्वाज ने कहा कि बहाली का काम दोपहर तक हो सकता है, क्योंकि पहाड़ी इलाके में और अधिक मलबा सड़क पर आ रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.