ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

असम-मिजोरम सीमा विवाद पर चर्चा के लिए असम के दो मंत्री आइजोल के लिए हुए रवाना

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 5, 2021

आइजोल, 5 अगस्त 2021 भारत के दो पूर्वोत्तरी राज्य असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद को सुलझाने के लिए असम के दो मंत्री मिजोरम की राजधानी आइजोल के लिए रवाना हो गए हैं। ज्ञात हो कि इन दो राज्यों के बीच बहुत लंबे समय से सीमा को लेकर अनबन थी, मगर विगत दिनों असम-मिजोरम के विवादित सीमा पर दोनों राज्यों के पुलिस और लोगों के बीच हिंसा हुई, जिसमें कुछ लोग मारे गयें। जिससे यह मुद्दा, विवाद में तब्दील हो गया। 

असम-मिजोरम सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए मिजोरम सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए असम सरकार के दो मंत्री अशोक सिंह और अतुल बोरा आइजोल के लिए रवाना हुए हैं। रवाना होने के दौरान अतुल बोरा ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, "हम बातचीत को लेकर आशान्वित हैं। असम पूर्वोत्तर के लोगों के बीच एकता और भाईचारे की भावना को बनाए रखना चाहता है।"

ज्ञात हो कि असम और मिजोरम राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद के चलते विगत 26 जुलाई की रात को एकाएक खूनी संघर्ष शुरू हो गया था, जिसमें असम पुलिस के छह पुलिसकर्मियों और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। इस हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों से 50 से अधिक लोग घायल भी हो गए थें। 

आज गुरुवार को आइजल क्लब में होने वाले इस बैठक में मिजोरम सरकार की तरफ से राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना, भू-राजस्व और बंदोबस्त मंत्री लालरुअटकिमा और गृह विभाग के सचिव वनलालंगईहसाका शामिल होंगे। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें यकीन है कि बैठक से दोनों राज्यों को समाधान निकालने में मदद मिलेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.