ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

दो नाबालिगों ने चाकुओं से गोद कर की नाबालिग छात्र की हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 29, 2022

मुंबई, 29 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के पटेल नगर में दो नाबालिगों ने एक नाबालिग छात्र की हत्या कर दी। आरोपियों ने जान गंवाने वाले लड़के की बहन को कुछ दिन पहले छेड़ा था। भाई ने विरोध किया तो चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम की है। लड़का कंप्यूटर की कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। वह अपने घर के करीब गली से गुजर रहा था, तभी दो लड़कों ने उसे घेर लिया और घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद लहूलुहान छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से वारदात का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। 

पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि तीन लड़के एक गली में लड़ रहे हैं। एक लड़का चाकू निकालकर वार करने लगता है। कुछ सेकंड बाद छात्र की पीठ पर चाकू घोंप दिया जाता है। वीडियो में उसकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। छात्र को मारकर आरोपी भाग गए। घायल छात्र मदद के लिए अपना फोन निकालता है, लेकिन किसी से बात करने से पहले ही नीचे गिर जाता है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.