ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

करहल में अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री बघेल

Photo Source :

Posted On:Monday, January 31, 2022

लखनऊ, 31 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )      करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ेंगे। बघेल ने आज मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल किया।केंद्रीय कानून एवं राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं। एसपी सिंह बघेल ने राजनीति की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की फिर 2009 में बसपा में चले गए जहां 2014 तक रहे। 2014 में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे।
 
आज सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी करहल सीट से नामांकन भरा था। अखिलेश यादव ने कहा कि ये ‘नॉमिनेशन’ (नामांकन) एक ‘मिशन’ है क्योंकि ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा।करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं। 
 
अखिलेश ने कहा, “ये क्षेत्र बिल्कुल घर के पास का क्षेत्र है, घर है, नेताजी का और समाजवादी पार्टी का यहां से बहुत पुराना रिश्ता रहा है और यहां के लोगों ने समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होकर एक सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है, मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में जो नकारात्मक राजनीति करते हैं, उत्तर प्रदेश से उनको जनता हटाएगी।”
 
यादव ने अपनी भावुक अपील में कहा, “यह चुनाव जनता पर छोड़ता हूं, क्योंकि मुझे और जगह जाना है, इसलिए मेरी जनता से अपील है कि समाजवादी पार्टी को न केवल करहल से बल्कि हर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को मौका दें, सपा विकास, खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर प्रदेश को ले जाएगी।”
 
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि  करहल से जीतेगी BJP जीतेंगे प्रो एस पी सिंह बघेल, 2022 में करहल से चुनाव हारेंगे श्री यादव अखिलेश, जीतेगी भाजपा,खिलेगा कमल, रहेगा सुशासन,होता रहेगा विकास।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.