ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बोकारो में जब्त अज्ञात सामग्री यूरेनियम नहीं है: विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 10, 2021

बोकारो, 10 जून 2021 विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज केंद्र सरकार के तरफ से बयान देते हुए बताया कि झारखंड के बोकारो में जब्त आज्ञात सामग्री यूरेनियम नहीं है और प्रकृति में न ही कोई रेडियोधर्मी पदार्थ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची को खुद आकर यह बयान इस लिए देना पड़ा क्योंकि क्योंकि इस सामग्री को लेकर पाकिस्तान ने भारत के इस आंतरिक मामले में टिप्पणी की थी। 

 

पाकिस्तान के व्यवहार और बयान पर बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा भारत के बारे में टिप्पणी तथ्यों को सत्यापित किए बिना भारत को बदनाम करने के उनके स्वभाव को इंगित करती है।”  

 

ज्ञात हो कि बीते तीन जून को बोकारो के हरला थाना पुलिस को यह सूचना मिली कि कुछ युवक थाना इलाके में यूरेनियम बेचने की बात कह रहे हैं। पुलिस तुरंत इन पांच युवकों तक पहुंची और इन्हें गिरफ्तार कर ली। इनकी निशानदेही पर पुलिस चास कथित यूरेनियम का नमूना देखने ग्राहक बनकर पहुंच गई। नमूना दिखाने वाले युवक को भी पुलिस गिरफ्तार कर ली। 

 

इसी जब्त अज्ञात सामग्री के बारे में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी की थी, जो आगे चलकर जांच में गैर रेडियोधर्मी सामग्री पाई गई। यह पाकिस्तान के मुह पर एक जोरदार तमाचा है और साथ ही सबक भी कि इतने बड़े मंच पर टिप्पणी करने से पूर्व अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार कर लेना चाहिए।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.