ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

धर्म परिवर्तन मामले में यूपी एटीएस ने महाराष्ट्र से तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 17, 2021

लखनऊ, 17 जुलाई 2021 उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित धर्म परिवर्तन मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राज्य के धर्म-परिवर्तन रोधी कानून के तहत लखनऊ में दर्ज FIR के सिलसिले में महाराष्ट्र के नागपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

इस बारे में बात करते हुए यूपी पुलिस के एडीजी (कानून और व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, “उत्तर प्रदेश पुलिस के एटीएस की एक टीम ने राज्य के धर्म परिवर्तन मामले में महाराष्ट्र के नागपूर से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम प्रकाश कावरे, कौसर आलम और डॉ अरसलान है। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले, इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।”

 

इस गिरफ़्तारी के बारे में बात करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने आज शनिवार 17 जुलाई को बताया कि तीनों आरोपियों को नागपुर के गणेशपेठ इलाके से शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपी गणेशपेठ थाना क्षेत्र के हंसपुरी में छुपे हुए थे। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस एटीएस ने पिछले महीने भी 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और धर्म-परिवर्तन करने वाले राष्ट्रव्यापी गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया था। इस संबंध में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में राज्य के धर्म-परिवर्तन रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

 

बता दें कि पिछले साल नवंबर में लागू किया गया उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म-परिवर्तन निषेध अध्यादेश, 2020,  गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन पर पाबंदी लगाता है और सिर्फ धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से किए गए विवाह को अमान्य ठहराता है। यह कानून 10 साल की कैद और 50 हजार रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान करता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.