ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

भूस्खलन में फंसी एक गर्भवती महिला को उत्तराखंड डिजास्टर फोर्सेस ने बचाया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 8, 2021

देहरादून, 8 जून 2021    कल उत्तराखंड के सुनागर के पास एक बड़ा भूस्खलन हो गया, जिसमे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो गया। इसी भूस्खलन में एक गर्भवती महिला फंस गई थी, जिसकी जान उत्तराखंड के राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया। महिला को ज्यादा चोट आने की सूचना नहीं है और उसका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 

एक जारी वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के दो जवान कैसे सहारा देकर उस गर्भवती महिला को भूस्खलित पत्थरों के बीच से बाहर निकाल रहे हैं। उसके बाद दो और जवान उस महिला के हेल्प के लिए आगे आते हैं और फिर उस महिला गर्भवती को सुरक्षित रूप से भूस्खलन के कारण बिखरे पत्थरों को हटाते बाहर निकालते हैं। इस विडियो में देखा जा सकता है कि राज्य आपदा प्रबंधन के जवान उस महिला को सुरक्षित रूप से बचाने में बहुत ही ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं।  

 

ज्ञात हो कि भारी बारिस के कारण कल हुए इस भूस्खलन से 11 स्थानीय गांवों का सम्पर्क भी जिला मुख्यालय से टूट गया था, जिसे आपदा प्रबंधन के फोर्सेस की सहायता से फिर से जोड़ दिया गया। जब तक राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल में राजमार्ग को मलबे से मुक्त नहीं किया तब तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्णतया अवरुद्ध रहा।  

विडियो देखें- https://twitter.com/i/status/1402154376714625042


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.