ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

उत्तराखंड: सुमना में ग्लेशियर टूटा, सेना ने संभाला मोर्चा

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

जोशीमठ (चमोली), 24 अप्रैल । भारत-चीन सीमा पर ग्लेशियर की चपेट मे आए 384 मजदूरों को सेना ने सुरक्षित बचा लिया है। इस आपदा में आठ मजदूरों की मौत हो गई। उनके शव बरामद हो गए हैं। शुक्रवार रात से सेना का राहत-बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। 
ग्लेशियर टूटने से शुक्रवार शाम बीआरओ के कैंप में रह रहे करीब 400 मजदूर चपेट मे आ गए। सूचना मिलते ही सेना ने मोर्चा संभाला। देररात तक सेना की वहां तैनात महार रेजीमेंट के जवानों ने करीब 150 लोगों को सुरक्षित निकाला। शनिवार सुबह तक सेना  384 मजदूरों को सुरक्षित निकाल चुकी है। अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। इस बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, आपदा प्रबंन्धन मंत्री डा. धन सिंह रावत और बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट ने  सुमना क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। 
 
सेना के हेलीपेड पर मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि सेना और जिला प्रशासन का राहत-बचाव अभियान जारी है। सेना न पूरी रात बर्फ की परवाह किए बिना सैकडों मजदूरों को बचा लिया है। उल्लेखनीय है कि इस इलाके में बीआरओ सीमावर्ती अग्रिम चौकियों तक सड़क का निर्माण करवा रहा है। यहां झारखंड और अन्य प्रदेशों के मजदूर काम कर रहे हैं। इस बीच लगातार चार दिन से हो रही बर्फबारी के बीच ग्लेशियर के टूटने से यह हादसा हो गया। घायल छह मजदूरों का सेना के चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। उन्हें सेना के हेलीकॉप्टर से  हायर सेंटर पंहुचाने की व्यवस्था की जा रही है।  जिला प्रशासन और बीआरओ के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। सुराई थोटा से कुछ दूर भापकुंड से सुमना तक सड़क बर्फ से अटी है। इस कारण सेना के वाहन भी टायरों पर चैन लगाकर ही आगे जा पा रहे हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.