ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

उत्तराखंड: आईएमडी ने रेड अलर्ट किया जारी,भारी बारिश की चेतावनी दी, रुकी बद्रीनाथ यात्रा

Photo Source :

Posted On:Monday, October 18, 2021

उत्तराखंड (चमोली), 18 अक्टूबर ( न्यूज हेल्पलाइन ) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य में  बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए,उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया।एहतियात के तौर पर जिला पुलिस ने बद्रीनाथ यात्रा रोक दी है और बद्रीनाथ जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।आईएमडी ने यह भी बताया कि जिले में पारा गिरा है, खासकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत पीपलकोटी, घाट, पोखरी इलाकों में.  ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।
 
उत्तराखंड में चारधाम (केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री और बदरीनाथ) की यात्रा पर फिलहाल अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते ये फैसला लिया गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। उन्हें को अपने सुरक्षित गंतव्य को जाने को कह दिया गया है। सीएम धामी ने भी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि फिलहाल वो अभी यात्रा पर आने से बचें।  
 
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए चारधाम की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। रविवार सुबह से ही राज्‍य के इलाकों में बारिश हो रही है। एहतियातन केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। धाम में पहुंचे यात्रियों को दर्शन के बाद वापस भेजा जा रहा है। यात्रा के मुख्‍य पडावों पर पुलिस और एसडीआरएफ को मदद के लिए तैनात किया गया है।
 
इधर, उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने भी गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा को फ़िलहाल रोक दिया है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं, उन्‍हें सुरक्षित गंतव्य को जाने को कहा जा रहा है। यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को बडकोट में रोका गया है, जबकि गंगोत्री जाने वाले यात्रियों को उत्तरकाशी और भटवाड़ी के पास रोका जा रहा है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग ने इस चेतावनी के मद्देनजर सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा करने वाले सभी लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि वे मौसम की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। प्रयास करें कि इस अवधि में यात्रा करने से बचें।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्य सचिव डा एसएस संधु से फोन पर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित कार्मिकों को संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए। कहीं भी कोई घटना होती है तो रिस्पांस टाइम कम से कम होना चाहिए। जरूरत होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत मिले। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। चार धाम यात्रियों, पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर ली जाए। आपको बता दें सीएम धामी अयोध्या के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। वे आज दोपहर तक देहरादून लौट आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.