ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वंदे भारत ट्रेन ने टेस्ट रन के दौरान बनाया नया रिकॉर्ड, 5 घंटे में पहुंची अहमदाबाद से मुंबई

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 10, 2022

मुंबई,10 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश की पहली सेमी हाई स्पीड और नई वंदे भारत ट्रेन ने टेस्ट रन के दौरान नया रिकॉर्ड बनाया है। इस ट्रेन ने 52 सेकंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जिससे इसने बुलेट ट्रेनों को पीछे छोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरी टेस्टिंग गुरुवार को हुई। इसने 52 सेकेंड में 0 से 100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का टाइम लेती है। नई ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि पुरानी वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

नई वंदे भारत ट्रेन का अहमदाबाद-मुंबई के बीच ट्रायल किया गया। यह ट्रेन अहमदाबाद से सूरत मात्र 2 घंटे 32 मिनट में पहुंच गई, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस को तीन घंटे लग जाते हैं। अहमदाबाद से सुबह 7.06 बजे रवाना हुई और सूरत स्टेशन पर सुबह 9.38 बजे पहुंची। यहां से बिन रुके मुंबई सेंट्रल दोपहर 12.16 बजे पहुंच गई। ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई के बीच 492 किमी तय करने में मात्र 5 घंटे 10 मिनट का वक्त लगा, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल पहुंचने में कुल 6 घंटे 20 मिनट का वक्त लेती है।

रेलवे मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की नई डिजाइन में फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम है, जो 99% कीटाणुओं और वायरस को मार सकती है। वंदे भारत ट्रेन में प्लेन जैसी खूबियां हैं। एसी, टीवी, ऑटेमैटिक दरवाजे, हाइक्लास पेंट्री और वॉशरूम इस ट्रेन में सब कुछ है। वंदे भारत पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.