ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

उपराष्ट्रपति ने जगमोहन के निधन पर जताया दुख

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

नई दिल्ली, 04 मई । उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को जगमोहन मल्होत्रा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके असाधारण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जगमोहन का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 93 साल के थे। प्रशासक से नेता बने जगमोहन मल्होत्रा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “जगमोहन के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। राष्ट्र के लिए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके असाधारण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी मृत्यु से देश ने एक उत्कृष्ट प्रशासक खो दिया है।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और उनके शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ओम शांति!”
जगमोहन ने कश्मीर में राज्यपाल के रूप में दो कार्यकाल 1984 से 89 तक और फिर 1990 में जनवरी से मई तक सेवा दी। उन्होंने दिल्ली और गोवा के उपराज्यपाल के रुप में भी कार्य किया। उन्होंने 17 फरवरी 1980 को दिल्ली के उपराज्यपाल का कार्यभार संभाला और 30 मार्च 1981 तक इस पद पर रहे। इसके बाद वह 31 मार्च 1981 से 29 अगस्त 1982 तक गोवा के उपराज्यपाल रहे। वह लोकसभा के लिए भी चुने गये और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय शहरी विकास और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्य किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.