ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

यूपी पंचायत उपचुनाव में ग्राम पंचायतों के खाली पड़े ग्राम पंचायत और प्रधान पद के लिए आज हो रही वोटिंग

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 12, 2021

उत्तर प्रदेश,12 जून 2021

ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के खाली पड़े पदों पर आज उपचुनाव हो रहा है. वोटिंग के लिए कुल 8321 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो कि शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. अयोध्या, सोनभद्र, आजमगढ़ समेत कई जगहों पर आज पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है

वहीं बुलंदशहर में 278 खाली पड़े ग्राम पंचायत सदस्य और 3 प्रधान पद के लिए मतदान चल रहा है. बतादें कि पंचायत चुनाव के रिजल्ट जारी होने के बाद तीन गांव के प्रधानों की मौत हो गई थी. जबकि 3838 ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली रह गए थे. 

आजमगढ़ में आज 405 खाली पदों पर मतदान हो रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है. 14 जून को होने वाली मतगणना के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

लखनऊ जिले की 158 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, इनमें सरोजनीनगर और मोहनलालगंज में प्रधान पद के एक-एक सीट शामिल है। सरोजनीनगर में भी बीडीसी पद के लिए भी निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करवाई जा रही है। इसके अलावा 155 सीटों पर सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए मतदान हो रहा है।

अयोध्या में पंचायत चुनाव के रिक्त पदों के लिए मतदान जारी है। यहां 161 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें 3 ग्राम प्रधान, 4 बीडीसी व 154 पंचायत सदस्य पर चुनाव शामिल है। जिले के 9 ब्लॉकों में 66 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एसडीएम तहसीलदार जोनल मजिस्ट्रेट हैं, वहीं 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

सोनभद्र जिले में रिक्त बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन के लिए आज मतदान हो रहा है। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 7 पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त 154 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चुनाव होगा. चुनाव में 332 कर्मियों की ड्यूटी लगी है। इसके अलावा 21 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।

रायबरेली के 332 बूथों पर शनिवार को पंचायत के उप चुनाव का मतदान शुरू हो गया। करीब 1.50 लाख वोटर 350 से अधिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

आगरा में 160 पदों के लिए 43,957 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 54 ग्राम पंचायतों में 156 ग्राम पंचायत सदस्यों, तीन प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हो रहा है। ग्राम पंचायत सदस्य के 2239 रिक्त पदों के लिए 2704 नामांकन हुए थे, 2083 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। ग्राम प्रधान के चार रिक्त पदों में से एक पर निर्विरोध चुनाव हो गया है।

अलीगढ़ में 155 बूथों पर 74 हजार मतदाता जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में वोटिंग कर रहे हैं। 123 पंचायतों में कुल 421 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। 155 बूथ बने हैं। दो बीडीसी और एक प्रधान पद के लिए भी मतदान होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.