ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव से पहले हथियार कारखाने का भंडाफोड़

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

कोलकाता, 12 अप्रैल । पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान से पहले उत्तर 24 परगना जिले में अवैध बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। कोलकाता से सटे उत्तर परगना जिले के भाटपाड़ा इलाके में रविवार देर रात पुलिस ने  सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी। वहां एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया और दो आग्नेयास्त्र बरामद किए। 

 
मौके से हथियार बनाने के उपकरण, लेथ मशीन, रॉड, कटर व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर 24 परगना जिले की 16 सीटों पर पांचवें चरण में 17 अप्रैल को चुनाव होने हैं।  बैरकपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत भाटपाड़ा इलाका राजनीतिक हिंसा को लेकर लोकसभा चुनाव के पहले से ही लगातार सुर्खियों में रहता है। इस इलाके में बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह का खासा वर्चस्व माना जाता है। 2019 में उनकी जीत के बाद से ही इस क्षेत्र में हिंसा की घटनाएं बढ़ गईं।

अर्जुन सिंह लगातार आरोप लगाते रहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस के कथित गुंडे इस क्षेत्र में हिंसा फैलाते हैं। आरोप है कि इस चुनाव के समय भी हिंसा फैलाने के लिए यहां बंदूकों का इस्तेमाल होने वाला था। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.