ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

चलती लोकल ट्रेन में सवार होने के दौरान फिसली महिला, जवानों ने बचाई जान, देखें वीडियो

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 4, 2021

मुंबई, 4 दिसंबर (न्यूज़ हेल्पलाइन)  लोग अपनी दिनचर्या और व्यस्तता के कारण कभी-कभी अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। मगर ऐसे मौकों पर कभी-कभार बचाने वाले भी ऐन मौके पर आ जाते हैं। ऐसी ही एक घटना हुई आज मुम्बई के डोंबिवली में। डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन में सवार होने के दौरान महाराष्ट्र के सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला को प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खाई में गिरने से बचाया।

घटना आज शनिवार 4 दिसंबर की सुबह नौ बजकर और 17 मिनट की है, जब मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन के लिए डोंबिवली से खुलने वाले एक लोकल ट्रेन लगभग चलनी शुरू ही हुई थी, कि तभी एक महिला दौड़ते हुए महिला बोगी, जो कि ड्राइवर सीट के जस्ट बाद होती है, में चढ़ने की कोशिश करती है। 

मगर जबतक वह लोकल ट्रेन के गेट के बीच में लगे खभे को पकड़ कर महिला बोगी में चढ़ पाती उससे पहले उस ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली, और इसी कारण से वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के गैप में लगभग आ ही गई थी, कि तभी वही पास में खड़े जवानों ने तेज़ी दिखाते हुए महिला को गैप में आने ने बचाते हुए ट्रेन से दूर लेकर गए। इस कारण से महिला की जान बच गई। आप इस वीडियो को इस लिंक - https://twitter.com/i/status/1467107672390438917 पर देख सकते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.