ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

‘यास’ के कारण बिहार में भारी आंधी-बारिस, कई अस्पतालों में भरा पानी

Photo Source :

Posted On:Friday, May 28, 2021

पटना, 28 मई -  बंगाल की खाडी में उठा चक्रवाती तूफान ‘यास’ ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तबाही मचाने के बाद बिहार में भी प्रवेश कर गया है। हालांकि, बिहार पहुंचते-पहुंचते इसकी रफ्तार एक तिहाई से भी कम हो गई है, मगर यहां पर इस चक्रवात ने भारी वर्षा के रूप में कोहराम मचाया हुआ है। बिना रुके भारी वर्षा के कारण राज्य के कई निचले क्षेत्रों में भारी जल जमाव हो गया है।

 

इसी के साथ बिहार के कई अस्पतालों में पानी भर जाने की भी सूचना आ रही है। इससे मरीजों के इलाज में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि कुछ इमरजेंसी वार्ड में पानी भर जाने के कारण ब्लैक फंगस और कोविड-19 का इलाज करवा रहे मरीजों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

 

इन्हीं प्रभावित अस्पतालों में से एक हाजीपुर के सदर अस्पताल के सामान्य वार्ड सहित इमरजेंसी वार्ड में भी पानी भर जाने की सूचना है। इसके कारण मरीजों को दूसरे स्थानों में शिफ्ट करना पड़ा। एक और सूचना के अनुसार बिहार के ही गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) वार्ड में पानी भर गया। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गया। हालांकि बाद में साफ-सफाई करने के बाद स्थिति को पूर्ववत किया गया।

 

बताते चलें कि चक्रवाती तूफान ‘यास’ से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही इनसे सटे झारखंड में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवात का प्रभाव आंशिक रूप से उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.