ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

योगेन्द्र यादव को युवती से हुई दुष्कर्म की घटना पता थी, पुलिस करे जांच: रेखा शर्मा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

नई दिल्ली, 11 मई । राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान कोरोना संक्रमित युवती की मौत से पहले योगेन्द्र यादव को उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी थी। उन्होंने यह जानकारी पुलिस को नहीं दी। ऐसे में पुलिस को यादव के खिलाफ जांच करनी चाहिए। 

रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि वह इस मामले में योगेन्द्र यादव को नोटिस भेज रही हैं। उन्होंने स्वयं माना है कि उन्हें ऐसे संकेत मिले थे कि युवती के साथ कुछ गलत हुआ है और उन्होंने इसे पुलिस को नहीं बताया। 

किसान आंदोलन से जुड़े नेता योगेन्द्र यादव का कहना है कि उनका युवती से संपर्क आया था। कोरोना के चलते उसकी तबीयत बिगड़ती देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें केवल युवती के मौत के बाद पिता के माध्यम से पता चला की उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। 

यादव ने विस्तृत जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उनकी महिला से अस्पताल ले जाते समय फोन पर बात हुई थी। उसे ले जा रहे व्यक्तियों ने पहले उन्हें गलत जानकारी दी। बाद में उनके कहने पर वह महिला को दिल्ली ले आए और यहां अस्पताल ढूंढ़कर भर्ती कराया गया। 

हरियाणा पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच एक 26 वर्षीय युवती के साथ हुए बलात्कार के मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस युवती की कोरोना महामारी के चलते मौत हो गई थी। 

पुलिस का कहना है कि महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वह किसान सोशियल आर्मी के कार्यक्रम से प्रभावित होकर छह लोगों के साथ दिल्ली आई थी, जिनमें दो महिलाएं भी थीं। 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते गंभीर स्थिति में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में बेटी ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। किसान सोशल आर्मी के दो लोगों ने उसके साथ टिकरी बॉर्डर पर लगे टैंट में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने इन दोनों की पहचान अनिल मलिक और अनूप सिंह के रूप में की है। 

पुलिस ने महिला के साथ पश्चिम बंगाल से आए सभी छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि पिता का कहना है कि उनकी शिकायत केवल दो के खिलाफ है और वह नहीं चाहते कि कोई निर्दोष  मामले में फंसे। 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.