ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

असम पुलिस की क्रूरता से युवक की मौत, नगांव ज़िले में बनी तनावपूर्ण स्तिथि।

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 10, 2021

गुवाहाटी, 10 जून 2021
 
असम के नगांव जिले के रूपहीहाट में बुधवार रात को उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस की पिटाई से एक युवक की कथित तौर पर मौत हो गई।
गारेकी गांव के सोहैब अख्तर की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने युवक के शव के साथ प्रदर्शन करने के लिए स्थानीय थाने का घेराव किया। वहाँ भीड़ द्वारा थाने पर पथराव शुरू करने और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

जानकारी के मुताबिक़ गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस कर्मियों ने हवा में कुछ राउंड फायरिंग भी की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य असम के नगांव जिले के रूपहीहाट अनुमंडल के गारेकी गांव में अवैध सट्टा चल रहा था। अधिकारी ने कहा, "जब पुलिस ने इलाके में छापा मारा, तो युवक भाग गए और उनमें से एक पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।"

हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस नियमित गश्त के लिए आई थी और कर्फ्यू की अवहेलना करते हुए क्रिकेट खेल रहे कुछ युवाओं को अंधाधुंध पीटा था। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस कर्मी इलाके में पहुंच गए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.