ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

आप अगर सफ़ेद बालों की समस्या से परेशान है तो अपनाइये ये घरेलु नुस्खे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 8, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, ०८ सितम्बर, २०२१    

अगर आप भी सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं तो ये खबर आपकी मदद करेगी। खराब लाइफस्टाइल, हार्मोनल बदलाव, बालों के लिए गलत प्रोडक्ट का प्रयोग आदि भी कई बार बाल सफेद होने की वजह बन जाते हैं। इसके अलावा जीवन में तनाव बढ़ने पर सेहत के साथ ही बालों को नुकसान होता है। हालांकि कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या से निजात पा सकती हैं और बालों को दोबारा नेचुरल तरीके से काले कर सकती हैं। 

हम देखते हैं कि कुछ लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। जिसका प्रभाव हमारे आत्मविश्वास पर भी पड़ता है।  ऐसे में यह बहुत ही जरूरी है कि समय रहते इस समस्या पर दें और उसे जड़ से खत्म किया जाए। इसके लिए नीचे बताये गए कुछ उपाय आपकी मदद करेंगे  -

1. आंवला का ऐसे करें उपयोग -
 
आंवला बालों की सेहत के लिए लाभकारी माना गया है। आंवले में भी भरपूर मात्रा में आयरन‍, विटामिन सी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो बालों की मजबूती, काला बनाए रखने और झड़ने से बचाने के लिए जरूरी तत्‍व है।  आंवले का प्रयोग मेहंदी के साथ कर सकते है। आप ताजा आंवला का जूस भी बालों की जड़ों में लगा सकते है और इसके पाउडर का पेस्‍ट बनाकर भी प्रयोग कर सकते है। 

2. मेथी दाने का ऐसे करें उपयोग -

आंवला के अलावा मेथी भी बालों को नेचुरल तरीके से काला कर सकती है। मेथी में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बालों को काला बनाए रखने में मदद करते है। इसका उपयोग करने के लिए आप दो चम्‍मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोने रख दें और सुबह इसे पीस कर बालों की जड़ों में लगाएं। आप चाहें तो इसे नारियल या बादाम के तेल के साथ मिलाकर भी बालों में हेयर पैक की तरह उपयोग कर सकते है। 

3. चायपत्ती का ऐसे करें उपयोग - 

बालों की सेहत के लिए चायपत्ती बेहद लाभकारी है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों की सेहत के लिए एक जरूरी तत्‍व है। आप सबसे पहले चाय पत्ती को पानी  में उबालें और ठंडा होने छोड़ दें. जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे बालों की जड़ों में लगाएं और कुछ देर तक मसाज करें। करीब एक घंटे बाद बालों को सामान्य पानी से धो लें। इसके बाद आप दूसरे दिन बालों में शैंपू जरूर करें। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.