ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

केले के पत्तों (Banana Leaves) पर भोजन करना है अत्यंत गुणकारी; जानिए इसके फायदे

Photo Source :

Posted On:Monday, August 30, 2021

केले के पत्तों (Banana Leaves) पर भोजन करना है  अत्यंत  गुणकारीजानिए इसके फायदे     
 
न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, ३० अगस्त, २०२१  
 
दक्षिण भारत में केले के पत्‍ते (Banana Leaves) पर खाने का प्रचलन है। केले के पत्ते पर खाने को धार्मिक मान्यता से भी जोड़कर देखा जाता है। दक्षिण भारत की यह बहुत पुरानी परंपरा है। रेस्त्रां में भी केले के पत्‍तों में खाना सर्व किया जाता है। लेकिन आज किसी धार्मिक मान्यता से जुड़कर नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से बात करेंगे। तो आइए जानते हैं केले के पत्तों के फायदों के बारे में। यह हमारी सेहत के साथ ही पर्यावरण के लिए भी कितना सुरक्षित है -
 
१. बढ़ जाता है खाने का स्वाद - दरअसल, केले के पत्‍तों पर पतली सी मोम की परत होती है। गर्म खाना पत्‍ते पर रखने पर वह मोम पिघल जाता है और खाने में मिक्स हो जाता है। इससे खाने का स्‍वाद और बढ़ जाता है। इसलिए भी पत्ते पर खाना खाने का मजा होता है।
 
२. केमिकल विरहित होते है केले के पत्ते  - केले के पत्ते केमिकल विरहित  होते हैं। इसे साफ करने के लिए साबुन या सर्फ की जरूरत नहीं पड़ती है। बल्कि थोड़े से पानी से केले के पत्‍ते को साफ हो जाते हैं।
 
३. पाचन क्रिया को रखें स्वस्थ् - आजकल लोगों की पाचन क्रिया स्वस्थ नहीं रहती है। ऐसे में आप केले के पत्‍ते पर खाना शुरू कर सकते हैं। इससे आपका डाइजेशन बिना किसी दवा के भी ठीक हो सकता है। केले के पत्‍ते में मौजूद पॉलीफेनॉल्स नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जिससे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स और दूसरी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलती है। बता दें कि केले के पत्तों को खाया नहीं जा सकता है। क्योंकि पेट उसे पचा नहीं सकता है।
 
४. स्किन के लिए फायदेमंद -  केले के पत्ते में भरपूर मात्रा में एपिग्लो केटचीन गलेट मौजूद होता है। केले के पत्तों के साथ ही यह ग्रीन टी में भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से चेहरे पर ग्लो आता है। ग्रीन टी आपकी बॉडी को फिट रखने के साथ चेहरा का ग्लो भी बढ़ाता है।
 
५. ग्रीन टी के गुण - ग्रीन टी पीना हर किसी के लिए आसान नहीं है। लेकिन सिर्फ केले के पत्‍ते में ग्रीन टी के गुण पाए जाते हैं। इसमें पॉलीफेनॉल एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। जिसका सीधा अच्छा असर आपकी सेहत पर पड़ता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.